इंशाअल्लाह : तो इतनी ख़ास और अलग होगी सलमान-आलिया की फिल्म की शूटिंग

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और आल‍िया भट्ट द्वारा स्टारर फिल्म इंशाअल्लाह फिल्म का बज उस द‍िन से बना हुआ है जब से फिल्म को लेकर घोषणा की गई थी. अब इस फिल्म की शूट‍िंग को लेकर तैयार‍ियां भी खूब जोरों पर हैं. र‍िपोर्ट की माने तो इस फिल्म की शूट‍िंग के लिए तीन लोकेशन को फाइनल किया गया है, सबसे ज्यादा खास इंतजाम स‍िक्योर‍िटी हेतु किए जा रहे हैं.

प्राप्त र‍िपोर्ट के मुताब‍िक सलमान और आल‍िया दोनों ही बड़े स्टार हैं और ऐसे में किसी भी जगह शूट‍िंग करना आसान नहीं होगा. ऐसा इसलिए क्योंकि लोग उन्हें आसानी से पहचान जाते हैं और इस बात को ध्यान में रखते हुए संजय लीला भंसाली द्वारा हाईस‍िक्योर‍िटी का अरेंजमेंट किया गाय है.

कहा जा रहा है कि फ़िलहाल तो उत्तर भारत में वाराणसी की लोकेशन को फिल्म की शूटिंग के लिए फाइनल किया गया है. उत्तराखंड में भी फिल्म के अ‍हम ह‍िस्सों की शूट‍िंग की जानी है. जबकि व‍िदेश में शूटिंग के लिए अमेर‍िका को चुना गया है. मियामी और ऑरलैंडो बीच को भी फिल्म में दिखाया जाना है. फॉरेन शूट‍िंग शेड्यूल के समय भी स‍िक्योर‍िटी को बहुत ही टाइट रखा जाएगा. बता दें कि हॉलीवुड फिल्मों की शूट‍िंग के समय भी स‍िक्योर‍िटी बहुत हाई लेवल होती है और ऐसे में संजय लीला भंसाली भी उसी लेवल की स‍िक्योर‍िटी शूट‍िंग के समय चाहते हैं. इस बात की जानकारी फिल्म के करीबी सोर्स द्वारा मिली है. इस फिल्म को अगले साल ईद पर रिलीज किया जाएगा.