
कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद आज राहुल गांधी मुंबई की कोर्ट में पेश होंगे. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) मानहानि केस में उनकी पेशी आज मुंबई की शिवड़ी कोर्ट में होनी है. राहुल गांधी पर पत्रकार गौरी लंकेश हत्याकांड में विवादास्पद बयान देते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है. राहुल गांधी पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के पीछे आरएसएस का हाथ बताकर विवाद में घिरे थे. राहुल गांधी गुरुवार सुबह 9:30 बजे मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे और सुबह 11 बजे शिवड़ी कोर्ट में पेश होंगे.

अदालत में पिछली सुनवाई के दौरान राहुल गांधी के वकीलों ने कोर्ट को बताया था कि लोकसभा चुनाव के प्रचार में व्यस्त होने की वजह से राहुल गांधी कोर्ट में नहीं आ पाए. कोर्ट ने राहुल को अदालत में पेश होने का आदेश दिया था.