वायरल हुईं टीम इंडिया की ‘दादी’, अब महिंद्रा ने किया टिकट का खर्चा देने का वादा

वर्ल्ड कप में मंगलवार को खेले गए भारत बनाम बांग्लादेश मैच में टीम इंडिया के धुरंधरों ने शानदार प्रदर्शन कर फैंस का दिल जीत लिया। वहीं स्टेडियम में बैठी एक इंडियन फैन ने भारत के खिलाड़ियों समेत पूरे देश का दिल जीत लिया। इस भारतीय फैन की उम्र है 87 साल, जो व्हीलचेयर पर चलकर स्टेडियम पहुंची थीं। उनके इस जज्बे को हर कोई सलाम कर रहा है और वो कई दशकों से स्टेडियम जाकर मैच देख रही हैं और टीम इंडिया को सपोर्ट कर रही हैं। मैच के बाद खुद विराट कोहली और रोहित शर्मा उनसे मिलने वहां पहुंचे और उनका आशीर्वाद लिया।

अब महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने उनकी सभी टिकटों का खर्चा उठाने का वादा किया है। आनंद महिंद्रा ने ट्विटट के जरिए यह ऐलान किया है कि वो अब आगामी सभी मैचों में ‘दादी’ की टिकट का खर्चा उठाएंगे। यानी भारत के आगामी मैच ‘दादी’ आनंद महिंद्रा के खर्चे पर देख सकेंगी।

इससे पहले विराट कोहली ने भी दादी से मुलाकात की थी और उनकी तस्वीरें अपने पर्सनल अकाउंट से शेयर की थी। रोहित शर्मा ने भी दादी का आशीर्वाद लिया था। वहीं क्रिकेट वर्ल्ड कप ने भी दादी के कई वीडियो और फोटो ट्विटर पर शेयर किए हैं।

View image on Twitter
बता दें कि भारतीय टीम की बल्लेबाजी के दौरान उनके वुवुजेला बजाने की तस्वीर टीवी पर नजर आई थी। इसके बाद हर कोई हैरान रह गया और दादी का वीडियो वायरल होने लगा। इस बुजुर्ग फैन का नाम चारुलता पटेल है और वो 87 वर्ष की हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या इंडिया विश्व कप जीतेगा तो उन्होंने हां में जबाव दिया।

चारुलता ने कहा कि इंडिया उनकी टीम है और इस वजह से इसे सपोर्ट करती हैं और करती रहेंगी। उन्होंने बताया कि जब से मैं अफ्रीका में थी तब से कई दशकों से क्रिकेट देख रही हूं। जब मैं काम किया करती थी तब मैं इसे टीवी पर देखती थी और अब मैं रिटायर हो चुकी हूं और इसे अब लाइव देखा है।