
देश के सेवा क्षेत्र को मई 2018 के बाद पहली बार जून में कमजोर बिक्री, प्रतिस्पर्धी दबाव और प्रतिकूल कराधान का सामना करना पड़ा है। बुधवार को एक मासिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट से यह सामने आयी है। आईएचएस मार्किट इंडिया सर्विसेज बिजनेस एक्टिविटी इंडेक्स जून में गिरकर 49.6 अकों पर आ गई है, जबकि यह मई में 50.2 अंकों पर थी। सेवा क्षेत्र की बिजनेस गतिविधि में एक सटीक संकुचन देखा गया जो कि बिक्री की स्थिरता के कारण था। 
पीएमआई पार्लेंस में 50 अंकों से ऊपर का आंकड़ा विस्तार को दिखाता है, जबकि 50 अंकों से नीचे का आंकड़ा संकुचन को दिखाता है। आईएचएस मार्किट की प्रधान अर्थशास्त्री Pollyanna de Lima ने कहा कि भारत के लिए पीएमआई के ये नए आंकड़े साल की शुरुआत में देखी गई अपेक्षाकृत मजबूत विकास दर की स्थिरता और कंपनियों के रोजगार पैदा करने की क्षमता के लिए चिंताजनक हैं।