
वर्ल्ड कप 2019 के 39वें मैच में श्रीलंका का सामना वेस्टइंडीज से चेस्टर ली स्ट्रीट मैदान पर कुछ ही देर में खेला जाएगा। श्रीलंका को वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए ये मुकाबला बड़े अंतर से जीतना होगा। वहीं, वेस्टइंडीज इस मुकाबले को जीतकर वर्ल्ड कप 2019 में दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी। हालांकि, वेस्टइंडीज वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है। 
वर्ल्ड कप में श्रीलंका का सामना वेस्टइंडीज से 8 बार हुआ है, जिसमें 4 बार वेस्टइंडीज और 3 बार श्रीलंकाई टीम जीती है। वहीं, एक मैच सुरक्षा कारणों की वजह से रद हो गया था। मौजूदा वर्ल्ड कप के प्रदर्शन को देखा जाए तो श्रीलंका वेस्टइंडीज पर भारी नज़र आ रही है। क्योंकि वेस्टइंडीज वर्ल्ड कप की रेस बाहर हो गई है, जबकि श्रीलंकाई टीम अभी भी सेमीफाइनल में पहुंच सकती है अगर दूसरी टीमों के नतीजे और खुद बड़े अंतर से अपने दोनों मैच जीते।