
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Huawei इस वर्ष दिसंबर में अपना Mate 30 सीरीज का 5G हैंडसेट लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस बात की जानकारी रूस में हुई एक कॉन्फ्रेंस में कंपनी द्वारा दी गई है। यह कंपनी का तीसरा 5G स्मार्टफोन होगा। इससे पहले कंपनी ने 5G सेगमेंट में Mate X और Mate 20 X 5G लॉन्च किया था। Huawei Mate 30 Pro की जानकारी कुछ दिन पहले ही लीक हुई थी। यह फोन पतले बेजल्स और होल-पंच डिजाइन जैसे फीचर्स के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है। इस फोन को ब्लैक, रेड और ब्लू कलर वेरिएंट में पेश किया जा सकता है।
Huawei Mate 30 Pro के संभावित फीचर्स: एक चीनी वेबसाइट IThome ने कुछ समय पहले रिपोर्ट जारी की थी कि यह फोन किरीन 985 प्रोसेसर, हाईसिलिकॉन बालोंग 5000 5G मॉडम और डिस्प्ले के लिए 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ लॉन्च होने की संभावना है। इसके अलावा फोन में 5x ऑप्टिकल जूम और 50x डिजिटल जूम सपोर्ट जैसे फीचर्स के साथ पेश होने की संभावना है। ये फीचर्स Huawei P30 Pro में दिए गए थे। इसके अलावा फोन में 4200 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है जो 55W सुपर चार्ज फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है। वहीं, Mate 30 Pro में 6.71 इंच का कर्व्ड OLED डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है जो QHD+ रेजोल्यूशन के साथ पेश की जाएगी।
इससे पहले Redmi ने घोषणा की थी कि वो एक 5G फोन पर काम कर रहा है। इस बात की जानकारी शाओमी ग्रुप और रेडमी GM लू विबिंग ने Weibo पोस्ट के जरिए दी है। Redmi, Xiaomi का एक स्वतंत्र ब्रांड है। यह मिड-रेंज और बजट स्मार्टफोन्स ऑफर करता है। साथ ही फ्लैगशिप मॉडल्स भी यह ब्रांड उपलब्ध कराता है। इसके अलावा कई अन्य Redmi ब्रांडेड स्मार्ट होम प्रोडक्टस भी कंपनी ऑफर करता है। विबिंग ने 5G को लेकर पहले कहा था कि यह सोसाइटी को एकदम बदलकर रख देगा। चीन में 5G नेवटर्क तेजी से बढ़ रहा और जल्द ही यह चीन के कई मुख्य शहरों को कवर कर लेगा। वहीं, भारत में भी इस सर्विस को जल्द ही रोलआउट किए जाने की उम्मीद है।