दीपिका का खुलासा, आखिर क्यों पति संग कर रही काम ?

गली बॉय की सफलता के बाद अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों स्पोर्ट ड्रामा फिल्म 83 की तैयारी में जुटे हुए हैं औरइसमें वह पूर्व क्रिकेटर कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं. हाल ही में रणवीर की पत्नी दीपिका पादुकोण द्वारा भी फिल्म की टीम को जॉइन किया गया है. 83 में दीपिका, कपिल देव की पत्नी रोमी देव का रोल प्ले करने वाली हैं और अब दीपिका ने इस किरदार को चुनने की वजह भी सभी को बताई है.

Asian Age के साथ इंटरव्यू में अदाकारा दीपिका ने कहा कि,ऐसा नहीं है कि मैं सिर्फ अपने पति रणवीर सिंह की ऑनस्क्रीन पत्नी का रोल करना चाहती हूं इसलिए मैंने इस किरदार को चुना है. बल्कि इसके पीछे बड़ी वजह एक यह है कि मैं इस रोल को अपने रियल लाइफ के अनुभव से कनेक्ट कर सकी हूं तभी इस रोल के लिए मैंने हां कहा है.

आपको जानकारी के लिए बता दें दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण आइकॉनिक बैडमिंटन प्लेयर रह चुके हैं और यही वजह है कि वह समझती हैं कि स्पोर्ट्पर्सन की फैमिली और रिलेशनशिप में क्या चुनौतियां और परेशानियां रहती हैं. साथ ही वह समझती हैं कि एक स्पोर्ट्समैन की पत्नी और बेटी होने का क्या मतलब है. फिल्म के शूटिंग इन दिनों लंदन में जारी है और यह फील 10 अप्रैल 2020 को रिलीज की जाएगी.