देर तक लैपटॉप पर काम करना बनता है आँखों की जलन का कारण,

आज के समय में सभी लोग अपने जीवन में लैपटॉप और मोबाइल का इस्तेमाल तो करते है। लेकिन कई लोग ऐसे होते है जो लम्बे समय तक इनका इस्तेमाल करते है और इस वजह से उन्हीं आँखों में थकान और जलन की समस्या पनपने लगती हैं। ऐसे में व्यक्ति आई ड्राप की मदद लेता है और आराम पाना चाहते हैं। लेकिन आज हम आपके लिए कुछ ऐसे प्राकृतिक नुस्खें लेकर आए हैं जो आपकी आँखों को जल्द आराम देते है और जलन से बचाते हैं। तो आइये जानते है इन उपायों के बारे में।

* 10 ग्राम द्राक्ष को रात में पानी में भिगोकर रख दे। सुबह उसे हाथ से मसल ले, फिर इसमें थोड़ी शक़्कर मिलाकर पीने से आँखों की जलन से राहत मिलती है।

irritation in eyes,home remedies,Health tips ,हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स हिंदी में, घरेलू उपचार, आँखों की जलन, आँखों की देखभाल, आँखों की जलन का इलाज

* बबूल के पत्तो को पीसकर टिकिया बना ले। फिर इसे घी में भून ले, अब इसे आँखों पर रखे और कुछ देर के लिए आँखे बंद कर ले इससे आँखों की जलन की समस्या दूर होगी।

* आँखों में जलन की समस्या में गाय के दूध का मक्खन बहुत ही फायदेमंद होता है। इसे आँखों पर लगाने से आँखों की जलन की समस्या कम होती है।

irritation in eyes,home remedies,Health tips ,हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स हिंदी में, घरेलू उपचार, आँखों की जलन, आँखों की देखभाल, आँखों की जलन का इलाज

* दही की मलाई पलको पर लगाने से या उसका लेप लगाने करने से गर्मी और जलन निकल जाती है। पलको पर ठंडी मलाई का लेप करे। इससे जलन की समस्या दूर होती है।

* आँखों में जलन की समस्या के लिए खीरे को काटकर उसे आँखों पर रखे और थोड़ी देर बाद आँखों में गुलाबजल को डाल दे यह आँखों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इससे कुछ ही देर में जलन में राहत मिलती है।