चहरे को आकर्षक बनाती है लिपिस्टिक, ले इनके विभिन्न शेड्स की मदद

खूबसूरती हर महिला की चाहत होती हैं जिसे पाने के लिए वे कई तरीकों को आजमाइश करती हैं और चहरे को आकर्षक बनाने की कोशिश करती हैं। इन तरीकों में महिलाओं की सबसे ज्यादा मदद करती है लिपिस्टिक जो अपने शेड्स की मदद से दूसरों की आँखों को अपने होंठों की ओर खींचने पर मजबूर कर देती हैं। इसको पाने के लिए सबसे जरूरी होता हैं लिपिस्टिक के सही शेड्स का चुनाव। इसलिए आज हम आपके लिए लिपिस्टिक के विभिन्न शेड्स के इस्तेमाल से जुड़ी जानकारी लेकर आए हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

– सुर्ख लाल रंग के लिपस्टिक हर अवसर पर इस्तेमाल में लाए जा सकते हैं, इस रंग का दौर हमेशा बरकरार रहता है।

fashion tips,fashion tips in hindi,lipstick,lipstick tips,lipstick shades,lipstick shades uses ,फैशन टिप्स, फैशन टिप्स हिंदी में, लिपिस्टिक, लिपिस्टिक के विभिन्न शेड्स के उपयोग, लिपिस्टिक से सुन्दरता

– ऑरेंज रंग की लिपस्टिक या इससे मिलते-जुलते शेड्स इस सीजन में छाए हुए हैं। इसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह हर ड्रेस और गोरी या सांवली हर महिला पर जंचता है।

– कॉपर शेड की लिपस्टिक सिंपल लुक में इस शेड की लिपस्टिक लगाने से होंठों की खूबसूरती और उभरती है। रिफ्लेक्टिव इफेक्ट देने के लिए आप अपने लिप कलर पर लिप ग्लॉस भी लगा सकती हैं।

fashion tips,fashion tips in hindi,lipstick,lipstick tips,lipstick shades,lipstick shades uses ,फैशन टिप्स, फैशन टिप्स हिंदी में, लिपिस्टिक, लिपिस्टिक के विभिन्न शेड्स के उपयोग, लिपिस्टिक से सुन्दरता

– ब्राउन रंग की लिपस्टिक चमकते लुक के ऊपर खूब जंचते हैं। कम मेकअप के साथ इसे लगाने से यह आपके लुक को अलग अंदाज देगा।

– पर्पल रंग की लिपस्टिक से होठों को सजा आप इसके साथ मैंचिंग रंग के कपड़े या मिक्स रंग के कपड़े भी पहन सकती हैं। साथ ही इसी रंग का चमकीला आईलाइनर लगाना ना भूलें। यह आपको बोल्ड लुक देगा।

– काले रंग के लिपस्टिक शेड आजकल लड़कियों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। शाम की पार्टी में आप इसे लगाएं। यकीनन आप भीड़ से अलग नजर आएंगी।