
ओसाका में शुरू हुए जी-20 शिखर सम्मेलन में जापान, भारत और अमेरिका के बीच त्रिस्तरीय बैठक हुई. इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. ट्रंप ने पीएम मोदी को लोकसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत की बधाई दी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम अच्छे दोस्त बन गए हैं. मैं यह पुख्ता तौर पर कहना चाहता हूं कि हम सैन्य व अन्य क्षेत्रों में साथ काम करेंगे.
जी-20 शिखर सम्मेलन में भारत और अमेरिका के बीच हुई द्विपक्षीय बैठक में 4 मुद्दों ईरान, 5जी, द्विपक्षीय संबंधों और रक्षा मामलों पर चर्चा हुई. वहीं पीएम मोदी ने कहा कि भारत और अमेरिका के संबंध और मजूबत हुए हैं. उन्होंने कहा कि भारत का मंत्र है सबका साथ और सबका विकास. पीएम मोदी ने कहा कि जापान, अमेरिका और इंडिया का मतलब है