
बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की तैयारी में लगी हुई हैं. हाल ही में इसकी शूटिंग खत्म हुई है और फिल्म रिलीज़ होनेको तैयार है. हालाँकि फिल्म को रिलीज़ में होने में काफी समय है जिसके लिए फैंस काफी इंतज़ार कर रहे हैं. फिल्म की शूटिंग के साथ ही आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं. वो अक्सर ही फैशन से जुडी रहती हैं. इस बार भी उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसे हम दिखाने जा रहे हैं. इसमें वो हॉट डांस करती दिखाई दे रही हैं.
इस वीडियो में आलिया भट्ट अक्षय कुमार और रवीना टंडन की फिल्म ‘मोहरा’ के जबरदस्त गाने ‘टिप-टिप बरसा पानी’ पर डांस करती नजर आ रही हैं. येलो साड़ी में नजर आने वाली आलिया भट्ट इस गाने पर काफी मस्ती में डांस कर रही हैं. जहां एक तरफ आलिया भट्ट इस गाने पर नाच रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ उनके दोस्त उनपर पानी की बूंदें डाल रहे हैं. यगाना इन दिनों काफी चर्चा में है जिसका रीमिक्स भी बनने जा रहा है. यहां देख सकते हैं आलिया भट्ट का ये हॉट डांस जिसे काफी पसंद किया जा रहा है.
इसके अलावा एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपना एक यू-ट्यूब चैनल लॉन्च कर रही हैं. इस चैनल से आलिया भट्ट अपनी जिंदगी में हुई कुछ खास चीजों और अपनी शूटिंग के बारे में फैंस को बताएंगी. इस चैनल की जानकारी आलिया भट्ट ने खुद अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है. चैनल को इंस्टाग्राम पर लॉन्च करते हुए आलिया भट्ट ने लिखा ‘कुछ नया, कुछ मजेदार और कुछ यू-ट्यूब पर.’ वहीं फिल्मों की बात करें तो एक्ट्रेस आलिया भट्ट जल्द ही फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के जरिए रणबीर कपूर के साथ दिखने वाली हैं. साल के अंत तक ये फिल्म रिलीज़ कर दी जाएगी.
The madness that comes along with the excitement! Just #1DayforRustom @akshaykumar @Ileana_Official @eshagupta2811💃🏻 pic.twitter.com/UHU34W7uKS
— Alia Bhatt (@aliaa08) August 11, 2016