
वर्ल्ड कप का 34वां मैच भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाना है और भारत इस मैच में जीत के सिलसिले को बरकरार रखने के लिए मैदान में उतरेगा। इस मैच में भारत की जीत सेमीफाइनल की दावेदारी में मजबूती प्रदान करेगा। 3 बजे से शुरू होने वाले इस मैच में बारिश आने के कोई आसार नहीं है, जिससे मैच में कोई बाधा नहीं होगी। वहीं मैनचेस्टर का पिच भी इस मैच में अहम भूमिका निभाएगा। अगर अभी तक का रिकॉर्ड देखे तो मैनचेस्टर के इस स्टेडियम पर तीन मैच हो चुके हैं और तीनों मैचों में पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम ने जीत हासिल की है।
आज किसका साथ देगी पिच
गुरुवार को भले ही यहां बारिश आने के आसार नहीं है, लेकिन एक दिन पहले की बारिश से भी पिच पर असर पड़ सकता है और माना जा रहा है कि पिच में नमी रह सकती है। इससे पहले भी अभ्यास के दौरान बारिश हो चुकी है। ऐसे में पिच में नमी हो सकती है। नमी की वजह गेंदबाजों को फायदा मिल सकता है। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी कर सकती है। इससे पहले भी अभ्यास के दौरान बारिश हो चुकी है। नमी की वजह गेंदबाजों को फायदा मिल सकता है।
दिन भर धूप खिले रहने, मौसम के खुश्क रहने और हवा में थोड़ी नमी होने का अनुमान है। मौसम खुश्क रहने की वजह से स्पिन गेंदबाजों को भी फायदा मिल सकता है। वहीं तापमान भी 18 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। वहीं पिछले मैचों का रिकॉर्ड देखें तो बल्लेबाज भी यहां अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। इससे पहले भारत ने इस स्टेडियम पर ही पाकिस्तान को हराया था।
भारत ने मैनचेस्टर में 9 मैच खेले हैं और इसमें से 4 मैचों में भारत को जीत हासिल हूई है। इस स्टेडियम में 9 जून 1983 को भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच खेला गया था, जिसमें भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 262 रन बनाए थे।