
वर्ल्ड कप में आज भारत का मुकाबला वेस्ट इंडीज से होना है। टूर्नामेंट में भारत का विजयी रथ जारी है, जबकि वेस्टइंडीज पॉइंट्स टेबल पर काफी निचले पायदान पर है। टूर्नामेंट में जोरदार शुरुआत करने के बाद वेस्टइंडीज की टीम जीत दर्ज करने के लिए तरस रही है। आज भारत वेस्टइंडीज का मैच मैनचेस्टर में होना है, जहां पहले भी वेस्ट इंडीज भारत से हार का सामना कर चुका है। भारत ने 1983 वर्ल्ड कप में ही यहां जीत दर्ज की थी।
मैनचेस्टर में भारत का प्रदर्शन
भारत ने मैनचेस्टर में 9 मैच खेले हैं और इसमें से 4 मैचों में भारत को जीत हासिल हूई है। मैनचेस्टर पर अधिकतर मैच इंग्लैंड के ही हुए हैं और अधिकतर मैच इंग्लैंड ने ही जीते हैं। इस मैदान पर भारत ने वेस्ट इंडीज (1983), इग्लैंड (1983), पाकिस्तान (1999), पाकिस्तान (2019) को हराया है। वहीं भारत साल 1983 में 9 जून को वेस्टइंडीज का भारत के साथ मुकाबला हुआ था और भारत ने इस मैच में जीत हासिल की थी।
ऐसा था वेस्टइंडीज के खिलाफ 1983 का मैच
इस स्टेडियम में 9 जून 1983 को भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच खेला गया था, जिसमें भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 262 रन बनाए थे। वहीं इस लक्ष्य का सामना करते वेस्ट इंडीज की टीम 54.1 ओवर में 228 रन ही बना पाई और सभी खिलाड़ी आउट हो गए। इस मैच में कप्तान यशपाल शर्मा ने 89 रन की पारी खेली थी। यह मैच वर्ल्ड कप में ही खेला गया था।
भारत वेस्टइंडीज में किसका पलड़ा भारी
दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 126 वनडे खेले गए, जिसमें वेस्टइंडीज ने 62 और भारत ने 59 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं वर्ल्ड कप की बात करें तो दोनों के बीच अब तक 8 मैच खेले गए, जिसमें भारत ने 5 और वेस्टइंडीज ने 3 मैच जीते हैं। 1983 वर्ल्ड कप के फाइनल में वेस्टइंडीज का मुकाबला भारत से हुआ था और भारत ने इस मैच में जीत दर्ज कर विश्व विजेता बना था।