
हाल ही में निर्माता बोनी कपूर की फिल्म निर्कोंडा परवाई का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज किया गया था . जिसके बाद अब फिल्म का पहला गाना ‘वानिल इरुल’ रिलीज किया गया है. ट्रेलर के रिलीज के बाद से ही फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्साह देखने को मिल रहा था. निर्माता बोनी कपूर की इस फिल्म में साउथ के सुपरस्टार अजित नजर आएंगे. ऐसे में फिल्म के ट्रेलर की तरह गाने को खूब पसंद किया जा रहा है.
फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने फिल्म के इस इमोशनल गाने को अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है. आपको बता दें, इस गाने को आवाज मशहूर गायक धी ने दी है. वहीँ इस गाने को युवन शंकर राजा ने संगीत से सजाया है. फिल्म के इस गाने में तीनों लड़कियों की भावनाएं और जिंदगी को दिखाया गया है. आपको बताते चले, निर्कोंडा परवाई हिंदी फिल्म ‘पिंक’ की रिमेक है. जहाँ इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में नजर आए थे.
इस फिल्म में अजित एक वकील की भूमिका में नजर आएंगे. साथ ही इस फिल्म में वो जोरदार एक्शन करते भी दिखाई देंगे. फिल्म की बेहतरीन कहानी और इस गाने को देखते हुए लगता है ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दमदार बिजनेस करेगी. निर्माता बोनी कपूर की फिल्म ‘निर्कोंडा परवाई’ अगस्त में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म का निर्देशन एच. विनोथ और अजित ने मिलकर किया है. इस फिल्म में अजित के अलावा श्रद्धा श्रीनाथ अभिराम अय्यर और एंड्रिया मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगी.
गाने का लिंक यहाँ है –