प्रियंका चोपड़ा के जेठ बनने वाले हैं दूल्हा, ऐसे उमड़ रहा देवरानी-जेठानी का प्यार

प्रियंका चोपड़ा जोनास और सोफी टर्नर बॉन्डिंग प्रियंका चोपड़ा जोनास अपने ससुराल में एक और शादी की तैयारियों में व्यस्त हो गई हैं। प्रियंका के जेठ जो जोनास जल्द ही अपने मंगेतर सोफी टर्नर से शादी करने जा रहे हैं। शादी फैशन पेरिस शहर में होने जा रही है, लेकिन प्रियंका और सोफी के बीच सबसे अधिक जुनून देखा जाता है। देवरानी-जेठानी के बीच की बॉन्डिंग को दिखाते हुए प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा की। इस फोटो के साथ, प्रियंका ने सोफी, इमोजी के लिए भी प्यार पैदा किया है।

देवरानी के इस प्यार का जवाब, सोफी ने भी उतना ही प्यार जताकर दिया है। सोफी ने तस्वीर पर कमेंट करके लिखा है- I love you. मगर जिस तरह लिखा है, उससे पता चलता है कि वाकई दोनों के बीच बांडिंग कमाल की है। वैसे, प्रियंका और सोफी के बीच यह बांडिंग प्रियंका और निक की शादी से पहले से ही नज़र आ रही हैै। प्रियंका, ख़ुद और सोफी को जोनस सिस्टर्स बुलाती हैं।

https://www.instagram.com/p/BzEecEDnNJt/?utm_source=ig_embed

प्रियंका और सोफी का यह प्यार फ़ैंस और फॉलोअर्स को भी ख़ूब पसंद आ रहा है। एक यूज़र ने लिखा है कि देवरानी-जेठानी का प्यार। भरा रह घर-परिवार। जीती रहो मेरी बच्चियों। वहीं एक अन्य यूज़र ने लिखा है कि अलग संस्कृतियों वाले परिवार को देखना अच्छा लगता है। सोफी और जो की यह दूसरी और पारम्पिरिक विधि से होने वाली शादी है। इससे पहले मई में दोनों ने बिलबोर्ड म्यूज़िक अवॉर्ड्स के बाद लास वेगास में सरप्राइज़ शादी कर ली थी।

https://www.instagram.com/p/BzBco5yBwsn/?utm_source=ig_embed

इससे पहले सोफी और जो ने एफिल टॉवर के पास रोमांटिक पोज़ में ली गयी तस्वीर पोस्ट की थी। सोफी की फ़िल्म X Men: Dark Phoenix हाल ही में रिलीज़ हुई है। इस फ़िल्म में सोफी ने लीड रोल निभाया है।