क्या! दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ का हुआ ब्रेकअप, देखिये क्या है सच

 फिल्म अभिनेत्री दिशा पटानी और फिल्म अभिनेता  टाइगर श्रॉफ के ब्रेक अप की खबरें आ रही हैंl गौरतलब है कि टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी दोनों एक साथ कई मौकों पर साथ नजर आते थे लेकिन अब एक समाचार पत्र में छपी खबर के अनुसार दोनों के बीच ब्रेक अप हो गया हैंl

फिल्म अभिनेता टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी एक दूसरे के साथ एक लंबे समय से रिलेशनशिप में थे लेकिन दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया थाl हालांकिदिशा पटानी ने टाइगर श्रॉफ को पसंद करने की बात मानी थीl अब दोनों के रास्ते अलग हो चुके हैंl एक सूत्र ने एक समाचार पत्र को बताया है कि टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी ने आपसी सहमति से तय किया है कि दोनों एक दूसरे से अलग हो जाएl

https://www.instagram.com/p/Byo6XVMnmDR/?utm_source=ig_embed

आपने सही पढ़ाl सूत्रों के अनुसार टाइगर और दिशा का रिश्ता पिछले कुछ समय से उतार-चढ़ाव से गुजर रहा थाl इसके चलते अब इन दोनों ने आपसी सहमति से तय किया है कि दोनों अलग हो जाएंl हाल ही में एक खबर वायरल हुई थी कि दिशा पाटनी की शिवसेना पार्टी के नेता आदित्य ठाकरे के साथ नजदीकियां बढ़ रही हैंl हालांकि बाद में यह भी अफवाह साबित हुईl

https://www.instagram.com/p/By75hAXgLMw/?utm_source=ig_embed

सूत्रों ने आगे यह भी बताया कि दोनों में कई बातों को लेकर मतभेद थे और जो दोनों मिलकर सुलझाते भी रहते थे लेकिन अंत में दोनों ने तय कर लिया कि वह लवर के मुकाबले दोस्त ही अच्छे हैंl