तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर की चैरिटी को फ्रॉड बताया

एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट को दिए इंटरव्यू के मुताबिक, तनुश्री दत्ता ने नाना की चैरिटी को फ्रॉड बताया है। तनुश्री दत्ता ने कहा कि नाना पाटेकर का राज जल्द ही लोगों के सामने आएगा। लोगों को पता चलेगा कि कैसे नाना ने हॉर्न ओके प्लीज के सेट पर हुए मामले को लेकर साइड स्टेटमेंट कहलवाए। जिससे वो बेगुनाह साबित हो सकें।’ तनुश्री दत्ता ने आगे कहा कि, ‘नाना की टीम ने मीडिया में भी उनकी इमेज को क्लीन रखा। ये सभी को दिख भी रहा है। मगर उन किसानों की मौत का क्या जो रोज सूखे और बढ़ते कर्ज से मर रहे हैं। उस पैसे का क्या जो उनके नाम फाउंडेशन ने किसानों के नाम पर लिए हैं मगर किसानों को अभी तक बांटें नहीं। एक्टर ने गरीब जैसे लाइफस्टाइल का दिखावा किया और किसानों के नाम पर घोटाला किया।’