युवाओं को कोस्टगार्ड में रोजगार के अच्छे अवसर: त्रिवेंद्र सिंह रावत

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कोस्टगार्ड भर्ती सेंटर खोला जाएगा. यह कोस्टगार्ड का पांचवां भर्ती सेंटर होगा. 28 जून को राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत और कोस्ट गार्ड के महानिदेशक राजेंद्र सिंह इस भर्ती सेंटर का शिलान्यास करेंगे. रविवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुख्यमंत्री आवास में डीजी कोस्टगार्ड राजेंद्र सिंह ने मुलाकात कर इस संबंध में उत्तराखंड में कोस्टगार्ड भर्ती केंद्र खोलने के लिए भारत सरकार का अनुमति पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा.