
ड्रैग फ्लिकर गुरजीत कौर के दो गोल की मदद से भारतीय महिला हॉकी टीम ने रविवार को एफआईएच सीरीज फाइनल्स के फाइनल में जापान को 3-1 से हराकर खिताबी जीत दर्ज की। भारत की तरफ से रानी रामपाल तीसरे मिनट में, जबकि गुरजीत कौर ने 45वें और 60वें मिनट में गोल किया। वहीं, जापान की तरफ से कानोन ने 11वें मिनट में गोल किया।
