वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने नरेंद्र मोदी को सुझाव दिया

दिग्गज कारोबारी और वेदांता रिसोर्सेज के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुझाव दिया है। अग्रवाल का कहना है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को एनएमडीसी सहित खनन क्षेत्र से जुड़ी पांच कंपनियों का निजीकरण कर देना चाहिए। उनके मुताबिक इससे भारत को हर साल कम से कम 400 अरब डॉलर की बचत होगी। यह राशि आयात पर खर्च होती है।