‘जैकी श्रॉफ का बेटा’ बनकर गर्व महसूस होता: ‘टाइगर श्रॉफ

टाइगर श्रॉफ ने कहा कि उन्हें ‘जैकी श्रॉफ का बेटा’ बनकर गर्व महसूस होता है, लेकिन वह इतनी मेहनत करना चाहते हैं कि लोग उनके पिता को ‘टाइगर श्रॉफ के पिता’ के रूप में जानें. उन्होंने कहा कि फिल्म जगत में कदम रखने के बाद एक स्टारकिड से परे अपनी अलग पहचान बनाना उनके लिए चुनौती थी. उनका मानना है कि समय के साथ वह खुद को साबित करने में सफल हुए हैं.