
अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘आर्टिकल 15′ रिलीज़ से पहले ही विवादों घिरती नज़र आ रही है. हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि करणी सेना ने इस फिल्म का विरोध किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक करणी सेना ने धमकी देते हुए कहा कि अगर ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई तो वो इसके खिलाफ कड़ा एक्शन लेंगे और फिल्म को सिनेमाघरों में चलने नहीं देंगे. अब इस धमकी पर फिल्म के निर्देशक का रिएक्शन सामने आया है. आर्टिकल 15’ के निर्देशक अनुभव सिन्हा ने बात करते हुए कहा है कि करणी सेना को किसी खास फिल्म को निशाना बनाने की बजाय फिल्म बनाने की संस्कृति को ही खत्म कर देना चाहिए. उन्होंने कहा कि इस तरह की मुखालफत सिर्फ इस चीज़ को दर्शाती है कि देश में खुलकर बातचीत करने के लिए कोई जगह नहीं है.
