अमरीश पुरी आसाराम बापू के भक्त थे: झटका

आपको यह जान कर झटका लग सकता है लेकिन कई फिल्मों में दरिंदगी भरे विलेन की भूमिका निभा चुके दिवंगत एक्टर अमरीश पुरी आसाराम बापू के भक्त थे. वह न सिर्फ आसाराम बापू की शिक्षाओं का अनुसरण किया करते थे बल्कि मौका मिलने पर उनके सतसंगों में भी जाया करते थे. उनके बर्थडे के मौके पर आसाराम बापू का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अमरीश पुरी खुद अपने आपको आसाराम बापू का भक्त बता रहे हैं.