एक्ट्रेस श्रुति हासन जल्द ही अमेरिकन शो में: ट्रेडस्टोन

साउथ के बाद बॉलीवुड में अपनी एक्ट‍िंग से दर्शकों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस श्रुति हासन अब हॉलीवुड की ओर कदम बढ़ा रही हैं. श्रुति हासन जल्द ही अमेरिकन टीवी शो ट्रेडस्टोन में नजर आएंगी. वे साउथ की पहली स्टार हैं जिन्हें अमेरिकन टीवी शो में देखा जाएगा.