
90 के दशक में हर बच्चे को रविवार का इंतजार होता था क्योंकि उस दिन टीवी पर शक्तिमान सीरियल आता था. मुकेश खन्ना को फिल्मों से उतनी पॉपुलैरिटी नहीं मिली जितनी उन्हें शक्तिमान से मिली थी. देखते ही देखते शक्तिमान हर बच्चे के फेवरेट बन गए थे. शक्तिमान को लेकर बच्चों में जबरदस्त क्रेज था. आज शक्तिमान का किरदार निभाने वाले मुकेश खन्ना का जन्मदिन है. वह हर साल 23 जून को अपना जन्मदिन मनाते हैं. एक इंटरव्यू के दौरान मुकेश ने बताया था कि मैं जब भी किसी फंक्शन में जाता हूं तो बच्चे मुझसे पूछते हैं कि ये किलविश कब मरेगा तो मैं कहता हूं कि मरेगा जल्द मरेगा. उन्होंने कहा कि हम शक्तिमान को वापस लाने की तैयारी कर रहे हैं. उन्होंने बताया था, ”शक्तिमान की इतनी पॉपुलैरिटी है कि मुझे लगता है इसे फिर से लाना चाहिए. बच्चों में शक्तिमान को लेकर बहुत भूख है. मैं तीन साल से इस पर काम कर रहा हूं. मैं अब शक्तिमान को लेकर अच्छी स्थिति में पहुंच चुका हूं. बहुत जल्द ही यह सीरियल आने वाला है. अब असमंजस की बात यह है कि शक्तिमान कौन बनेगा.”
