
जम्मू-कश्मीर में रविवार सुबह आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को मार गिराया है. बताया जा रहा है कि दक्षिण कश्मीर के दारमदोरा कीगम इलाके में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की घेराबंदी की. सूत्रों के मुताबिक सुरक्षाबलों ने कीगम इलाके में आतंकी ठिकाने का उड़ा दिया.
