स्वीडन के लोग स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता देखते ही बनती

यहां की सड़कों पर एक नज़ारा काफ़ी आम है। सुबह हो या शाम दस साल का बच्चा हो या सत्तर साल के बुज़ुर्ग, सब दौड़ लगाते नज़र आ जाएंगे। कारण है फ़िटनेस। फ़िटनेस के प्रति दीवानगी तो देखिए कि कुछ लोग दफ़्तर के ब्रेक में दौड़ने या जिम व्यायाम करने चले जाते हैं और फिर हल्का भोजन ले लेते हैं। यही नहीं, ज़्यादातर कंपनियां कर्मचारियों को जिम जाने या खेल अभ्यासों के लिए भी राशि देती हैं।