
मोदी सरकार 2 के बजट के लिए आज हलवा सेरेमनी पूरी हो गई. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस रस्म को पूरा किया. नॉर्थ ब्लॉक में हुए इस आयोजन में खुद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ वित्त मंत्रालय के अन्य मंत्रियों, अधिकारियों और सचिवों को हलवा बांटा. इसी के साथ ही बजट दस्तावेजों की छपाई का काम शुरू हो जाएगा.
