दीपिका पादुकोण: एक सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें रोक लिया

दीपिका पादुकोण को हाल ही में पापा प्रकाश पादुकोण संग एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. पापा-बेटी दोनों बेंगलुरु के लिए जा रहे थे. इस दौरान दीपिका ऑल ब्लैक लुक में नजर आईं. पापा संग एक्ट्रेस ने कई पोज दिए. लेकिन जब दीपिका एयरपोर्ट के अंदर एंट्री कर रही थीं, तभी एक सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें रोक लिया. दरअसल, दीपिका जब एंट्री कर रही थी तो पीछे से आवाज आई आईडी, आईडी. तो दीपिका पीछे मुड़ीं और पूछा चाहिए? इसके बाद वो आईं और अपनी आईडी दिखाई और अंदर चली गईं. बता दें कि दीपिका पादुकोण डाउन टू अर्थ हैं. वो सभी से अच्छे से पेश आती हैं. इस बार भी उन्होंने कोई भी स्टार वाले तेवर ना दिखाते हुए बेहद शांत तरीके से आईडी दिखाई और अंदर चली गईं. सोशल मीडिया पर दीपिका का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है.