
भारत की पहल पर विश्व भर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाने लगा है। शुक्रवार को जब विश्व के कई देशों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा था, तो दुनिया भर से शुभकामनाओं का दौर चला और इस बीच पड़ोसी देश पाकिस्तान ने भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी। पाकिस्तान सरकार ने अपने ट्विटर हैंडल से योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए जैसे ही हैशटैग ‘योगा डे’ के साथ अपना संदेश लिखा, इस हैशटैग के साथ भारत का राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’ उभर आया। इसके बाद पाक सरकार ने आनन-फानन में अपना ट्वीट डिलीट कर दिया। इसके बाद किसी तरह के बवाल से बचने के लिए पाक सरकार ने बिना हैशटैग के फिर से वहीं शुभकामना संदेश ट्वीट किया।
