‘मेरे पास अभी कोई फिल्म नहीं: शाहरुख खान

शाहरुख खान ने बताया,  ‘मेरे पास अभी कोई फिल्म नहीं है. मैं किसी फिल्म पर काम नहीं कर रहा हूं. दरअसल, जब आप किसी एक फिल्म पर काम करते हैं, तो आप उस फिल्म के खत्म होते ही दूसरी फिल्म पर काम करने लगते हैं. लेकिन फिलहाल में फिल्मों में बिजी नहीं होना चाहता हूं. मुझे लगता है कि मुझे फिल्में देखने, कहानियां सुनने और ज्यादा से ज्यादा किताबें पढ़ने में अपना समय निकाना चाहिए. मेरी बेटी अभी कॉलेज में है और मेरे बेटे की पढ़ाई खत्म होने वाली है. इसलिए मैं अपना ज्यादा से ज्यादा समय अपनी फैमिली के साथ बिताना चाहता हूं.’