
प्रधानमंत्री मोदी शाम को देश के अर्थशास्त्रियों से मिलकर के बजट को लेकर के चर्चा करेंगे। बजट के बहाने प्रधानमंत्री मोदी देश की गिरती अर्थव्यवस्था और किसानों के बारे में चर्चा करेंगे। एनडीए सरकार के दूसरे कार्यकाल में अर्थव्यवस्था औंधे मुंह गिरी है। जनवरी-मार्च के बीच देश की विकास दर 5.8 फीसदी तक ही पहुंच सकी।
