
अमिताभ बच्चन के साथ पहली बार काम करने जा रहे इमरान हाशमी का लुक सामने आ गया है. पिछले डेढ़ दशक से बॉलीवुड में एक्टिव इमरान फिल्म ‘चेहरे’ में अमिताभ के साथ पहली बार काम कर रहे हैं. हाल ही में इस फिल्म से अमिताभ का लुक रिलीज़ हुआ था. अमिताभ इस लुक में काफी डिफरेंट लग रहे थे. अमिताभ के बाद इमरान हाशमी के लुक को भी जारी कर दिया गया है. फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने इमरान का लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
