
बार काउंसिल अध्यक्ष दरवेश यादव की हत्या के आरोपी अधिवक्ता मनीष शर्मा की मौत हो गई है। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। आगरा पुलिस ने उसकी मौत होने की पुष्टि की है। बता दें कि, 12 जून को उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की पहली अध्यक्ष दरवेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। न्यू आगरा स्थित दीवानी परिसर में साथी वकील मनीष शर्मा ने उन्हें एक के बाद एक तीन गोलियां मारी थीं।
