
मिस्टर इंडिया, नायक, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे और परदेस जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से लोगों का मनोरंजन करने वाले दिग्गज अभिनेता अमरीश पुरी आज ज़िंदा होते तो 87 साल के होते. अमरीश पुरी के 87वें जयंती के खास मौके पर गूगल ने उन्हें खास अंदाज़ में याद किया है. गूगल ने डूडल बनाकर अमरीश पुरी के सिनेमा में योगदान को याद किया.
