
रणवीर सिंह हाल ही में वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का मैच देखने इंग्लैंड गए थे. इस दौरान रणवीर ने बेहद अजीब किस्म का गॉगल पहना था जो काफी चर्चा में भी रहा था. भले ही फैंस रणवीर की गॉगल कलेक्शन के बारे में कुछ भी कहें, लेकिन उनके डार्क शेड ग्लास गर्मियों में आपकी आंखों का सुरक्षा कवच बन सकते हैं. रणवीर कपूर का यह खास गॉगल तेज धूप से आपकी आंखों और चेहरे की सुरक्षा करेगा. रणवीर का यह गॉगल गूची ब्रांड का है जिसकी कीमत करीब 35,000 रुपए है.
