एक बार फिर शर्मनाक स्थिति का सामना: कप्तान सरफराज अहमद

भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच में हार के बाद से ही पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद को फैंस के गुस्से का शिकार होना पड़ रहा है. इस हार के बाद सभी पाकिस्तानी खिलाड़ियों को घेरा जा रहा है. पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद को एक बार फिर काफी शर्मनाक स्थिति का सामना करना पड़ा. वो भी तब जब वह अपने परिवार और बच्चे के साथ मॉल में घूम रहे थे. इंग्‍लैंड में परिवार के साथ मॉल में घूमने गए पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद के साथ एक फैन ने बदतमीजी की और उन्‍हें अपशब्‍द कहे. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.