
बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्रालय की ओर से हलवा सेरेमनी का आयोजन शनिवार को किया जाएगा. शनिवार से ही बजट संबंधी जरूरी कागजातों को प्रिंटिंग के लिए भेजा जाएगा. बजट पेश करने से पहले सरकार हलवा सेरेमनी का आयोजन करती है. बता दें, वित्त मंत्रालय के बेसमेंट में बजट के डॉक्यूमेंट्स की आधिकारिक छपाई 1 हफ्ते पहले शुरू हो जाती है. जिसके बाद इस अवसर को हलवा समारोह द्वारा हरी झंडी दिखाई जाती है. ये हलवा लगभग वित्त मंत्री को ओर से लगभग 100 अधिकारियों और कर्मचारियों में बांटा जाता है.
