
करीब 4 साल बाद उत्तर प्रदेश में दुनिया का 5वां सबसे बड़ा एयरपोर्ट अपनी शक्ल ले लेगा. ग्रेटर नोएडा के प्रस्तावित जेवर एयरपोर्ट के लिए जो प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है उसके पास होने पर यह क्षेत्र के लिहाज से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दोगुना हो जाएगा और प्रस्ताव के अनुसार 2022-23 में तैयार होने के बाद यह दुनिया का 5वां सबसे बड़ा हवाई अड्डा बन जाएगा.
