Apple iPhone XR एक बार फिर डिस्काउंट में उपलब्ध: Amazon सेल

Apple iPhone XR फिर डिस्काउंट में उपलब्ध कराया गया है. iPhone XR की बिक्री ऐमेजॉन पर डिस्काउंट के बाद 53,910 रुपये में हो रही है. ये डिस्काउंट लिमिटेड पीरियड ऑफर के तहत दिया जा रहा है. iPhone XR को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर 59,900 रुपये में लिस्ट किया गया है, लेकिन ग्राहक इसमें 10 प्रतिशत इंस्टैंट डिस्काउंट का लाभ ले सकते हैं.