दिशा की वापसी की उम्मीद काफी कम: तारक मेहता का उल्टा चश्मा

टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन यानी दिशा वकानी को लेकर काफी समय से सस्पेंस का बना हुआ है. दिशा वकानी लंबे समय से शो में नजर नहीं आ रही हैं. उनके वापस आने या न आने को लेकर पिछले कुछ महीनों से कई तरह के कयास जा चुके हैं. कहा यह भी गया कि दिशा की जगह किसी नए चेहरे की तलाश चल रही है. अब दिशा को लेकर एक और खबर सामने आ रही है. दावा किया जा रहा है कि शो में अब दिशा की वापसी की उम्मीद काफी कम है.