
रणवीर सिंह मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं. दरअसल, गली बॉय फेम एक्टर को WWE सुपरस्टार ब्रॉक लेसनर की तरफ से एक कानूनी नोटिस भेजा गया है. रेसलर के वकील पॉल हेमन ने रणवीर को नोटिस भेजे जाने का दावा किया है. ये पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब भारत-पाकिस्तान के वर्ल्ड कप मैच के बीच हार्दिक पांड्या संग फोटो शेयर करते हुए रणवीर ने ब्रॉक लेसनर के मुहावरे का इस्तेमाल किया था. रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या संग तस्वीर के कैप्शन में लिखा- Eat. Sleep. Dominate. Repeat. The name is Hardik. Hardik Pandya. बाद में खबर आई कि इस पोस्ट पर रेसलर ब्रॉक लेसनर के वकील पॉल हेमन ने कमेंट किया और इसे कॉपीराइट के उल्लंघन का मामला बताते हुए केस करने की धमकी दी थी.
