
जाकिर नाईक ने कहा कि मैं फिर दोहरा दूं कि मुझे भारतीय न्याय पालिका पर भरोसा है लेकिन अभियोजन प्रणाली पर नहीं. भारत का हालिया इतिहास बताता है कि निर्दोष मुस्लिमों को 8, 10, 15 यहां तक की 20 तक जेल में रखा जाता है. जब अंत में अदालत फैसला देती तब जाकर निर्दोष को रिहा किया जाता है. भारतीय एजेंसियों के इस रिकॉर्ड को जानने के बाद, मैं अपने जीवन और अपने अधूरे काम को बर्बाद करने का मौका नहीं लेना चाहता.
