
भारतीय स्मार्टफोन यूजर्स पूरी दुनिया के मुकाबले हर महीने कहीं ज्यादा डेटा इस्तेमाल करते हैं. ये बात एक रिपोर्ट में सामने आई है. स्वीडिश टेलीकॉम इक्विमेंट मेकर एरिक्सन ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि भारत में हर महीने औसतन 9.8GB डेटा की खपत होती है और ये खपत बढ़ते वीडियो कंटेंट के चलते 2024 तक बढ़कर 18 GB तक पहुंच जाएगी.
