मेरी मां ने योग करना शुरू किया: अक्षय कुमार

अपने जीवन में फिटनेस को बड़ा महत्व देने वाले अक्षय कुमार ने ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की है, जो हम सभी के लिए प्रेरणास्पद  है.नहीं ये तस्वीर अक्षय कुमार की नहीं है बल्कि उनकी मां की है. अक्षय ने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, ‘मैं कुछ ऐसा शेयर कर रहा हूं जिसपर मुझे बेहद गर्व है… 75 साल की उम्र में घुटने की सर्जरी करवाने के बाद, मेरी मां ने योग करना शुरू किया और अब ये उनकी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन गया है. वो हर दिन बेहतर होती जा रही हैं.”