शहीद जवानों को रक्षामंत्री राजनाथ ने श्रद्धांजलि दी: AN-32 विमान हादसा

एएन-32 विमान हादसे में शहीद हुए जवानों को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने श्रद्धांजलि दी. 3 जून को हुए इस हादसे में 8 क्रू मेंबर समेत 13 यात्रियों की मौत हो गई थी. गुरुवार देर रात सभी मृतकों की लाश को दिल्ली लाया गया था. आज यानी शुक्रवार सुबह रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने श्रद्धांजलि दी. इसके बाद शहीदों के शव को उनके घर भेजा जाएगा.