
स्मार्टफोन मेकर Vivo ने एक चौंकाने वाला लाइव डेमो दिया है. कंपनी ने Super FlashCharge टेक्नॉलजी के जरिए 120W यूज करते हुए 4,000mAh की बैटरी को सिर्फ 13 मिनट में चार्ज कर दिया. 13 मिनट में 4,000mAh की बैटरी फुल चार्ज होने अपने आप में बड़ी बात मानी जाती है. हालांकि फास्ट चार्जिंग का का कॉन्सेप्ट नया नहीं है और OnePlus ने डैश चार्जिंग और Oppo ने VOOC से भी लोगों को चौंकाया है, लेकिन ये उनसे भी काफी तेज है.
