
वजन कम करने वालों को योगा और खिचड़ी सबसे बढ़िया चीजें हो सकती हैं. खिचड़ी को हमेशा से हल्का भोजन माना जाता है. इसे नाश्ते में, दोपहर के भोजन में या फिर रात के खाने में खाया जा सकता है. खास बात यह है कि इसमें मसाले नहीं डालते जाते हैं न ही तेल का इस्तेमाल किया जाता है. जिससे यह और भी पौष्टिक बन जाती है. खिचड़ी कई तरह की बनाई जाती है. कुछ खिचड़ी सिंपल चावल से बनती हैं तो कुछ में चावल, दालें और सब्जियां डाली जाती हैं.
