आर्थिक विकास दर की रफ्तार स्पष्ट रूप से कमजोर हुई: शक्तिकांत दास

आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने पिछली मौद्रिक नीति समिति बैठक में ब्याज दरों में कटौती के लिए तर्क देते हुए कहा था कि इस बात के स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं कि आर्थिक गतिविधियां कमजोर हुई हैं. इसी महीने 3-6 जून के बीच आयोजित एमपीसी की बैठक में केंद्रीय बैंक ने प्रमुख ब्याज दरों में कटौती करने का फैसला लिया था.