ईरान ने बहुत बड़ी गलती कर दी: डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के हालात देखे जा रहे हैं. हाल ही में ईरान की मीडिया ने दावा किया कि उसकी सेना ने अमेरिकी ड्रोन को गिरा दिया है. जिसके जवाब में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को जवाब देते हुए ट्वीट किया है कि ईरान ने बहुत बड़ी गलती कर दी है. ईरान के समाचार एजेंसी के मुताबिक, रिवोल्यूशनरी गार्ड ने अमेरिकी ड्रोन को गोली मारकर गिराया. तब इस घटना पर अमेरिकी सेना ने कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी थी. लेकिन अब ट्रंप के बयान के बाद से साफ है कि दोनों देशों के बीच तनाव अपने चरम पर है. इससे पहले अमेरिकी सेना ने ओमान की खाड़ी में 13 जून को तेल के दो टैंकरों पर हमले के लिए ईरान पर आरोप लगाया था. हालांकि ईरान ने इन आरोपों को खारिज कर दिया था.